यूपी पुलिस की गाड़ी
यूपी पुलिस की गाड़ी है
पलट जाने की आदी है
गाड़ीजी इतनी काहे जल्दबाजी है
लगता योगीजी की रजा में राज़ी है
ये जो दिखाती कलाबाजी है
चलती अच्छी जालसाजी है
यूपी पुलिस की गाड़ी है
भैया भर्ती में हैवी ड्राइवर ही आयें
जो माहिर गाड़ी बाहुक्म पलटाएं
कौन कोर्ट के पचड़े में पड़े!
कानून तो बचने की चालबाजी है
आती सीधे जन्नत रूट की गाड़ी है
यूपी पुलिस की गाड़ी है I
Comments
Post a Comment