भंवर में कश्ती

रास्ते बहुत नापे हैं
मगर मंज़िल अनजानी-सी है
लफ़ाजी मुहब्बत की दरिया में
क़श्ती अपनी बेगानी-सी है
White Boat Beside Tree Under Orange Sky during Sunset
तुफ़ान से बेख़ौफ नाचती 
पर सहमी-सी भंवर से क्यों है ?
डूब जायेगी या तर जायेगी
मुद्दतों की यही कहानी-सी है 
चप्पु उल्टे पडें या सीधे
इतना हिसाब कहां है अभी
बेहोशी में सफर तय करना
ऐसी आदत कुछ पुरानी-सी है
लाश तो ठिकाने लग जानी है
कुछ संभलता हूं जाग कर
कहीं तड़फता है कचोटता है चित्त
भटकती मधुमक्खी दिवानी-सी है
बार-बार सुनाई कहानी-सी है।
                             -रामफल







Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Differentiate Managment Accounting with Cost and Fiancial Accounting

Accountancy 5 interesting facts. Bet you didn't know!